संजीव शर्मा
चंडीगढ 26 मई 2021। पानी की बढ़ी दरों पर पिछले कई महीनों से चल रहे बवाल पर आखिरकार कांग्रेस ने भाजपा को बैकफुट लाकर खडा कर दिया है। पानी आंदोलन पर जबरदस्त कामयाबी के बाद कांग्रेस पार्टी फिलहाल और भी उठान पर है। इस उठान का नतीजा अब यह है कि कांग्रेस पार्टी में अभी से एमसी चुनाव को लेकर उम्मीदवारी की दावेदारी शुरू हो गई। अब यह देखने वाली बात होगी कि किसकी दावेदारी के नाम पर आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी मुहर लगाती है। ध्यान रहे कि इसी साल दिसंबर में एमसी का चुनाव होने वाला है, इस बार शहर में 35 वार्ड बनाए गए हैं।
हरमेल प्रीति केसरी ने अभी से ठोक दी दावेदारी
सूत्रों का दावा है कि एमसी चुनाव के लिए सेक्टर-22,23 वाले वार्ड से कई लोगों ने अपनी अपनी दावेदारी अभी से ठोक दी है। बताया यहां तक जाता है कि पार्टी के पूर्व महासचिव हरमेल केसरी इसी सेक्टर वाले वार्ड से चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि हरमेल केसरी ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि सेक्टर-22,23 वाले वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाता है तो उनकी पत्नी प्रीति केसरी जो यूथ नेशनल कन्वीनर भी हैं, यहां से चुनाव लड़ेंगी। यदि पुरुष वार्ड रहा तो इस वार्ड से हरमेल केसरी खुद ही चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। इसको लेकर केसरी ने अभी से ही उम्मीदवारी ठोककर अपनी मंशा जाहिर कर दी है।हरमेल केसरी का ३६ आंकड़ा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस महासचिव हरमेल केसरी के इस वार्ड से दो कारणों से दावेदारी ठोक रहे होंगे। क्योंकि आजकल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और हरमेल केसरी में ३६ (36) का आंकड़ा बना हुआ है। ऐसे में हरमेल केसरी हर हाल में इसी वार्ड से चुनाव लडने को लेकर अभी से ताली ठोक रहे हैं। वहीं दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता केसरी इस बार
चंडीगढ 26 मई 2021। पानी की बढ़ी दरों पर पिछले कई महीनों से चल रहे बवाल पर आखिरकार कांग्रेस ने भाजपा को बैकफुट लाकर खडा कर दिया है। पानी आंदोलन पर जबरदस्त कामयाबी के बाद कांग्रेस पार्टी फिलहाल और भी उठान पर है। इस उठान का नतीजा अब यह है कि कांग्रेस पार्टी में अभी से एमसी चुनाव को लेकर उम्मीदवारी की दावेदारी शुरू हो गई। अब यह देखने वाली बात होगी कि किसकी दावेदारी के नाम पर आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी मुहर लगाती है। ध्यान रहे कि इसी साल दिसंबर में एमसी का चुनाव होने वाला है, इस बार शहर में 35 वार्ड बनाए गए हैं।
हरमेल प्रीति केसरी ने अभी से ठोक दी दावेदारी सूत्रों का दावा है कि एमसी चुनाव के लिए सेक्टर-22,23 वाले वार्ड से कई लोगों ने अपनी अपनी दावेदारी अभी से ठोक दी है। बताया यहां तक जाता है कि पार्टी के पूर्व महासचिव हरमेल केसरी इसी सेक्टर वाले वार्ड से चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि हरमेल केसरी ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि सेक्टर-22,23 वाले वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाता है तो उनकी पत्नी प्रीति केसरी जो यूथ नेशनल कन्वीनर भी हैं, यहां से चुनाव लड़ेंगी। यदि पुरुष वार्ड रहा तो इस वार्ड से हरमेल केसरी खुद ही चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। इसको लेकर केसरी ने अभी से ही उम्मीदवारी ठोककर अपनी मंशा जाहिर कर दी है।हरमेल केसरी का ३६ आंकड़ा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस महासचिव हरमेल केसरी के इस वार्ड से दो कारणों से दावेदारी ठोक रहे होंगे। क्योंकि आजकल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और हरमेल केसरी में ३६ (36) का आंकड़ा बना हुआ है। ऐसे में हरमेल केसरी हर हाल में इसी वार्ड से चुनाव लडने को लेकर अभी से ताली ठोक रहे हैं। वहीं दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता केसरी इस बार
भाजपा से संभावित उम्मीदवार वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा को चुनावी पटखनी देने के लिए इस वार्ड
से एमसी चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि अभी यह भी तय नहीं है कि एमसी चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा या उनके परिवार से इस बार कोई एमसी चुनाव लड़ते भी हैं या नहीं। यह भी बता दें कि कांग्रेस से बड़े नेता प्रदीप छाबड़ा या उनकी पत्नी यहां से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार क्या होगा, देखने वाली बात होगी।
यहां से ये भी हैं उम्मीदवार
कांग्रेस से सेक्टर-22, 23 वाले वार्ड से हरमेल केसरी के अलावा कई और भी उम्मीदवार दावेदारी ठोक रहे हैं। इसमें एक नाम अजय जोशी का भी आ रहा है, जो कभी पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के काफी करीबी माने जाते थे। तीसरा नाम सुरेंदर जगोता और चौथा नाम केवल ढींगरा का आ रहा है। बताया जाता है कि इस वार्ड की एक बड़ी खासियत यह भी है कि यहां से पार्षद बनने वाले न सिर्फ मेयर बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बन जाते हैं। पहले प्रदीप छाबड़ा और अब भाजपा से रविकांत शर्मा पार्षद बने बनने के बाद सीनियर डिप्टी मेयर के बाद मेयर भी बन गए। फिलहाल चर्चा यह भी
है, कि आने वाले समय में रविकांत शर्मा भाजपा से पार्टी के अध्यक्ष हो सकते हैं।
हरमेल केसरी की प्रतिक्रिया
जब कांग्रेस नेता हरमेल केसरी से उम्मीदवारी की दावेदारी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सेक्टर-22, 23 वाले वार्ड से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं, क्योंकि इस बार भाजपा से मेयर रविकांत शर्मा को उस वार्ड से बुरी तरह से पटखनी देने की तैयारी कर ली।
प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने इस संबंध में सिर्फ इतना ही कहा कि पार्टी में टिकट मांगने का हक सभी को है। टिकट तय करने से पहले पार्टी में गंभीरता से विचार विमर्श करेगी।
से एमसी चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि अभी यह भी तय नहीं है कि एमसी चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा या उनके परिवार से इस बार कोई एमसी चुनाव लड़ते भी हैं या नहीं। यह भी बता दें कि कांग्रेस से बड़े नेता प्रदीप छाबड़ा या उनकी पत्नी यहां से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार क्या होगा, देखने वाली बात होगी।यहां से ये भी हैं उम्मीदवार
कांग्रेस से सेक्टर-22, 23 वाले वार्ड से हरमेल केसरी के अलावा कई और भी उम्मीदवार दावेदारी ठोक रहे हैं। इसमें एक नाम अजय जोशी का भी आ रहा है, जो कभी पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के काफी करीबी माने जाते थे। तीसरा नाम सुरेंदर जगोता और चौथा नाम केवल ढींगरा का आ रहा है। बताया जाता है कि इस वार्ड की एक बड़ी खासियत यह भी है कि यहां से पार्षद बनने वाले न सिर्फ मेयर बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बन जाते हैं। पहले प्रदीप छाबड़ा और अब भाजपा से रविकांत शर्मा पार्षद बने बनने के बाद सीनियर डिप्टी मेयर के बाद मेयर भी बन गए। फिलहाल चर्चा यह भी
है, कि आने वाले समय में रविकांत शर्मा भाजपा से पार्टी के अध्यक्ष हो सकते हैं।हरमेल केसरी की प्रतिक्रिया