कांग्रेस नेता हाफिज अनवारूल हक भाजपा पर जमकर बरसे, कहा महंगाई ने लोगों की कमर तोड दी

0
1023
संजीव शर्मा
चंडीगढ़ 18 Aug 2021। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निगम चुनाव के वार्ड प्रभारी अनवार उल हक ने बुधवार को सेक्टर 38 के वार्ड नंबर 25 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करने वाले लोगों को ही नगर निगम चुनाव में टिकट दिए जायेगें।
इस से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनवारुल हक का वार्ड में पहुंचने पर जिला प्रधान अर्बन दो जसवीर सिंह बंटी, प्रदेश कांग्रेस के नेता डीडी जिंदल, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, राजेश शर्मा, रजनी तलवार, रमेश आहूजा प्रदेश सचिव, स्वराज अरोड़ा, ब्लाक प्रधान देव राज, राज रानी, मधु गुप्ता, विकटर सिद्धू, डीएस साथी, मनीष लांबा इत्यादि कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर अनवार उल हक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ में आगामी नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल कर मेयर बनायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से लोग परेशान है, आज भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए है जिससे बढ़ती महंगाई कोरोना काल में लोगों को और भी ज्यादा परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के पास रोजगार नहीं है, बावजूद इसके भाजपा लोगो की परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महंगाई की मार से शहर, कॉलोनियों व गांवों के लोग त्रस्त है और चुनाव में भाजपा को चलता कर देगें।
इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने एक सुर में एकजुट होकर पार्टी के लिए काम कर पार्टी को बिजली बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पवन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रधान जसवीर बंटी के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाया जाएगा ताकि पार्टी से लोग और ज्यादा तादाद में जुड़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here