चंडीगढ़ 5 sep 2019, भाजपा देशभर में चलाये जा रहे सगठन पर्व 2019 के तहत सदस्यता अभियान केउपरांत अब पूरे देश में संगठनात्मक चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा चण्डीगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यालय कमलम में संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व सांसद राधा मोहन मुख्य अतिथि के रूपमें उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक,महासचिव चन्द्रशेखर उपस्थित हुए।
कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन ने संगठन के चुनावके बारे मेंविस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक रूप से विधिवत चुनावहोते हैं जिसमें सभी कार्यकर्ता को भी ध्यान में रख कर जिम्मेवारी दी जाती है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र है इसी लोकतंत्र के करण देशकी जनता ने अपना वोट देकर दौबारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टीबन गई है। सदस्यता अभियान के दौरान देशभर में 2 करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन पार्टी की विचारधारा वलोकतंत्र से प्रभावित होकर 4 करोड़ नये सदस्य बने।
उन्होंने कहा कि 70 वर्षों से कश्मीर में धारा 370 होने के कारण कश्मीरियों कोआगे बढऩे का मौका नहीं मिला। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि कश्मीर में धारा 370 को हटाया नहीं जा सकता। धारा 370 कोहटाना नामुमकिन है लेकिन मोदी जी ने वो भी मुमकिन कर दिया। कश्मीर में अब तिरंगा लहरायेगा। मोदी है तो मुमकिन है। आजदेश ही नहीं विदेशों में भी भारत को महाशक्ति के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने चुनाव के संबंध कहा कि संगठन के चुनाव पार्टी का आधार है। प्रदेश में 11 सितम्बर से बूथ समिति के चुनाव आरंभ होजायेंगे। इसके उपरांत मंडल और फिर जिला के चुनाव होंगे और सभी चुनाव मिलजुल कर शांति पूर्वक व पूरी पार्दशिता के साथ कियेजायेंगे। पार्टी के संगठन चुनाव संगनात्मक ढांचे को मजबूत करना है। संगठन मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। अंत में उन्होंनेएकजुटता के साथ संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न करवाने का मंत्र दिया व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में कार्यशाला मेंआने के लिए बधाई प्रदान दी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी का स्वागत करते हुए संगठन की संगठनात्मक ढांचे के बारे मेंबताया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में हर तीन वर्ष के अंतराल पर संगठनात्मक चुनाव होते हैं लेकिन पिछले वर्षचुनावी वर्ष होने की वजह से इस बार 4 वर्ष बाद चुनाव हो रहे हैं। जिसकी शुरूआत सदस्यता अभियान से शुरू हुई। संगठन सत्ता कीजननी होता है, सत्ता संगठन से मिलती है। उन्होंने कहा कि चुनावों के माध्यम से प्रदेश भाजपा की नई टीम चुनी जायेगी और उन्होंनेआशा व्यक्त की कि नई टीम पिछले 10 वर्षों के दौरान बनाई गई नीव को ओर मजबूती देगी तथा नई टीम नये उत्साह के साथ नयेकार्य करने में सक्षम होगी जिससे पार्टी ओर ज्यादा मजबूत होकर आगे बढ़ेगी। सगठन मंत्री दिनेश कुमार ने भी संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को समझाया और संगठनात्मक चुनाव को एकजुट होकर चुनाव कोशांति पूर्व करने का आह्वान किया।
कार्यशाला की जानकारी देते हुए प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश अधिकारी, जिला अध्यक्षव महामंत्री, जिला के चुनाव अधिकारी व सह-अधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल चुनाव अधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व मोर्चा चुनावअधिकारी उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।