चंद्रमुखी शर्मा का मुकेश आनंद को लेकर किरण खेर पर बड़ा हमला,पूछा राजभवन एक्सटेंशन सेंटर है क्या?

0
2034
Chandramukhi sharma
रिपोर्टर: राज सिंह
चंडीगढ़, 27 दिसंबर, 2020 आम आदमी पार्टी (आप) की स्थानीय इकाई ने स्थानीय सांसद, किरण खेर द्वारा पंजाब के गवर्नर व यूटी प्रशासक, वी.पी. सिंह बदनौर से यूटी चीफ इंजीनियर के एक्टेंशन की मांग की कड़ी आलोचना की है।

file photo किरन खेर

आप नेता चंद्रमुखी शर्मा ने एक प्रेस बयान में कहा, ऐसा लगता है कि राजभवन किरन खेर या भाजपा का एक्टेंयशन काउंटर है। भाजपा सांसद ने अपने संचार में कहा है कि विशेष सचिव इंजीनियरिंग, ट्रिब्यून चौक पर फ्लाई ओवर के निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजना के साथ लगे हुए हैं, आगे कहा गया है कि यदि यह अधिकारी इस बिंदु पर सेवानिवृत्त होता है, तो परियोजना के निष्पादन में कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है।

Chandramukhi sharma File Photo

चंद्रमुखी शर्मा  ने कहा कि न तो सैके्रटरी इंजीनियरिंग और न ही यूटी सलाहकार ने उनके एक्टेंशन की सिफारिश की है, इसलिए यह केवल यह साबित करता है कि संबंधित अधिकारी भाजपा सांसद के हाथों की कठपुतली है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सिफ़ारिशें पहले वरिष्ठों को तभी मिलनी चाहिए जब उन्हें अपना काम सराहनीय लगे लेकिन इस तरह का कुछ भी नहीं किया गया है। एक सांसद की इस तरह की सिफारिश से कई प्रकार के सवालिया निशान खड़े हो जाते हैं।

किरण खेर ने इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की संज्ञा दी है, पूरे शहर के चरित्र को प्रभावित करेगा, और चंडीगढ़ की आम जनता द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है, शर्मा ने आगे कहा कि जब सांसद वह कहती है कि वह चीफ इंजीनियर के साथ व्यक्तिगत रूप से बैठकें कर रही थीं, उन्हें याद रखना चाहिए कि वे प्रशासन की ओर से बैठकों में भाग लेते रहे है, न कि उनके निजी सहायक के रूप में।
शर्मा ने कहा, मामले में जवाब दाखिल किया जाना बाकी है और यह अभी भी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा, यह केवल यह साबित करता है कि भाजपा सांसद का राज्यपाल पर पूर्ण नियंत्रण है जो यूटी प्रशासक भी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here