


कुमार मधुकर
चंडीगढ़: चंडीगढ़ वल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन समदर्श जोसफ, वाइस चेयरमैन ईश्वर काली और महासचिव ओमपाल चावर के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाने की बहुत बड़ी तैयारी की है। इसकी चर्चा चंडीगढ़ शहर से लेकर कई राज्यों में हो रही है। अब तक इसके पहले कभी भी चंडीगढ़ वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी की ओर से ऐसा आयोजन नहीं किया गया था। बता दें कि यह तैयारी 10 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर है। पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां पूरे जोरों शोरों से जारी हैं।
पिछले कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी की ओर से चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 स्थित होटल पर्ल में एक मैराथन बैठक बुलाई गई थी। इसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने शिरकत करते हुए 10 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर चर्चा की थी। इस पर सभी ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया था कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल मनाई जाए और इसे ऐतिहासिक बनाया जाए।
उक्त बैठक की अध्यक्षता वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन समदर्श वेद उर्फ जोसफ ने की थी। इस दौरान प्रधान महासचिव ओमपाल चावर जी,वाल्मीकि समाज के कई प्रमुख नेता, धानक समाज से प्रोफेसर रामनारायण जी, सुरजीत फौजी जी, सतीश जी, विक्की शेरा जी रविदास समाज से ओ.पी चोपडा जी, विकास जी, हरज़िन्दर बावा जी, पासी समाज से सनी जी, खटीक समाज से, डालचंद, दीपक जी और धर्मगुरु उपस्थित रहे।बैठक में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि यह कार्यक्रम सेक्टर-37 के लॉ भवन में 10 अप्रैल को आयोजित होगा जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से समदर्श वेद जोसफ, काली आदिवाल पवन अटवाल, धर्मगुरु चंद्रपाल अनार्य, ओ.पी. द्रविड़, डॉ. मुल्केश अनार्य, कृष्ण चड्डा, ओमप्रकाश सैनी, जसबीर टांक, बीरमपाल, राजू घावरी, सचिन, सोनू गिल, रंजीत सिंह, सुनील बोहत, सतीश कुमार, उदेश पुहाल, भरत कुमार, नरेश जनवाल, मुकेश सिरसवाल, प्रेमपाल चौहान, गुरचरण, लव कुमार, रवि आदिवाल, सुरजीत खेड़ा जी चितरंजन, धर्मवीर राणा जी, सुरेंद्र कागड़ा जी, नवी, सागर द्रविड़, प्रदीप बिड़ला, विक्की, मोनू बॉक्सर लोकिंदर, राकेश पुहाल, सुनील पहलवान सहित समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। महिला समाज की ओर से ज्योति हंस, बबीता, चंदा, नीता लोहरी, सुनीता, लवप्रीत, ललिता पारचा आदि ने भी बैठक में भाग लिया। समदर्श वेद जोसफ ने कहा “जब से मैंने वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन का पद संभाला है, तब से समाज के हित में लगातार कार्य कर रहा हूं। समाज का मुझे पूरा समर्थन मिल रहा है और इसी सहयोग से हम अंबेडकर जयंती को भव्य और सफल बनाएंगे। इस आयोजन को लेकर समाज के धर्मगुरुओं का मार्गदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण रहेगा।”बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने डॉ.अंबेडकर जयंती के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग और समर्पण का संकल्प लिया।























