चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट ने चलाया रूल्स एंड रेगुलेशन अवेयरनेस ड्राइव

0
911

रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालकों को किया जागरूक

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2021.  वाहनों चालकों विशेषकर रिक्शा और ओटो रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करवाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और ओंकार चैरिटेबल फ़ाउंडेशन के आपसी सहयोग से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान डी एस पी ट्रैफिक हरजीत की सुपरविजन में आयोजित किया गया।इसमे डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के बच्चों ने भी सहयोग दिया।इस मौके रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बंधित पूर्ण विवरण हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रिंटेड मटेरियल भी बांटा गया। रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों को ट्रेफिक्स लाइट्स, ज़ेबरा लाइट्स और लेन सिस्टम सहित अन्य से भी अवगत करवाया गया।

वहीं इस मौके डी एस पी ट्रैफिक हरजीत कौर, ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला सहित डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के बच्चों सहित अन्य सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का भली भांति पालन करने और लोगों से भी बखूबी पालन करने का प्रण लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here