श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ की नई कार्यकारिणी का चुनाव 23 मार्च को किया जायेगा

0
590

चण्डीगढ़: श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों की बैठक प्रधान यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में सैक्टर 37 चंडीगढ़ के भगवान परशुराम भवन में हुई। बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा के अतिरिक्त यह निर्णय लिया गया कि सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव 23 मार्च को किया जायेगा। कार्यकारिणी कार्यकाल के तीन साल का होता है जो वर्तमान अध्यक्ष यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। यशपाल तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर चुनाव से पहले तीन साल की गतिविधियों और पूर्ण आय-व्यय का लेखा जोखा सभा की आम साधारण बैठक के समक्ष रखा जाएगा जिसका विवरण एक स्मारिका द्वारा सबकी जानकारी के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। इस स्मारिका एवं भारतीय पद्धति पर आधारित अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के कैलेंडर का विमोचन भी किया जायेगा। स्मारिका में अन्य जानकारियों सहित सभी सदस्यों के नाम और पते भी छापे जायेंगे। सभा के वर्तमान महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में फैले हुए लगभग 1200 सदस्य हैं। चुनाव के लिए सभी सदस्यों को विधिवत सूचित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here