भाजपा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ने 73 वर्करों ने किया रक्तदान

0
584

17 दौर के बाद 327 पार्टी वर्कर्स कर चुके हैं रक्तदान

चंडीगढ़ 20 मई 2020, उत्सााहित भाजपा कार्याकर्ताओं द्वारा गत दिनों रक्तदान का  250 का आंकड़ा पार कर पार्टी के रक्तदान अभियान का सिलासिला बुद्धवार को भी जारी रहा। अभियान को ओर अधिक मजबूती देते हुये वार्ड नंबर 23 के पार्षद भरत कुमार और मंडल प्रधान बलजिंदर सूद द्वारा पीजीआई के सहयोग से फेस दो स्थित रामदरबार काॅलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्थानीय युवाओं में अत्यंत जोश देखने को मिला जिसके चलते कुल 73 पार्टी वर्कर्स ने खून दान किया। आज सम्पन्न हुये रक्तदान शिविर के बाद पार्टी वर्करों द्वारा लाॅकडाऊन अवधि में कुल 327 युनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है जबकि प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने शहर के विभिन्न मैडीकल संस्थानों को आश्वासन दिया है संकट टलने तक पार्टी द्वारा यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर पहुंचे पूर्व पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन और महामंत्री रामबीर भट्टी  ने रक्तदानियों को सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेश अरोड़ा दीदार सिंह, देवी सिंह, गौरव गोयल, विजय राणा, जसमनप्रीत ंिसंह, गणेश झा, अभिनव शर्मा, दीपक महादेव, नरेन्द्र लुबाना सहित अन्य पार्टी वर्कर्स शामिल हुये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here