दांत खट्टे करते हुए बने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन समदर्श वेद जोसफ

0
1193

कुमार मधुकर
चंडीगढ। वाल्मीकि समाज की एक बड़ी मीटिंग सेक्टर 24 वाल्मीकि आश्रम में हुई जिसमें अगले महीने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस मनाने को लेकर  शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन का चुनाव हुआ। चुनाव मीटिंग की अध्यक्षता स्वामी चंद्रपाल अनार्य जी द्वारा की गई, जिसमें वाल्मीकि समाज चंडीगढ़ के सभी वाल्मीकि मंदिर की प्रबंधक कमेटी द्वारा भागीदारी व समस्त ट्रेड यूनियन समझ सामाजिक संगठन बने को वाल्मीकि समाज के धार्मिक संगठनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार समाज की महिला संगठन द्वारा भी बढ़ चढ़कर भागीदारी देखने को मिली, जिसमें सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन का चुनाव किया। भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा जब कमेटी चेयरमैन के पद के दो दावेदार थे, एक समदर्श वेद जोसफ व दूसरे काली आदिवाल मलोया से चुनाव में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और भाई समदर्श वेद जी के पक्ष में अधिक वोट आने से समदर्श वेद जोसफ को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी का चेयरमैन चुना गया। जबकि दूसरे दावेदार के पक्ष में कम मत आने से उन्हें भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी का उप चेयरमैन चुना गया। इस मौके पर दशमेश तरना दल निहंग सिंह फौज के मुखी जत्थेदार बाबा मेजर सिंह सोढ़ी जी की तरफ से उनकी निहंग फौज के मोहाली डिस्टिक के जत्थेदार बाबा हरदीप सिंह का अकाली जी ने शिरकत की इस चुनाव में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान श्री कृष्ण कुमार चड्ढा जी, यूनियन के चेयरमैन बिरमपाल तिसावर जी,पूर्व महासचिव ओमपाल चावर जी, यूनियन के पूर्व चेयरमैन केशोराम पारचा जी, पूर्व मेयर राजेश कालिया जी, पूर्व मेयर हरफूलचंद कल्याण जी, पूर्व चेयरमैन गुरुचरण सिंह, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी जी, पूर्व चेयरमैन धर्मवीर जी , पार्षद भरत कुमार जी व सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता समाज के युवा साथियों ने भाग लिया सर्व समिति से समदर्श वेद जोसफ को चेयरमैन व काली आदिवाल को उप चैयरमेन नियुक्त किया गया। इस मीटिंग में मोहाली से प्रवीन टांक जी, जीरकपुर यूनियन से प्रदीप सूद जी व अम्बाला से सोनू पार्षद जी ने भी शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here