आखिर अवि भसीन ने अपने संबोधन से कैसे जीता भरी सभा में उद्योगपतियों का दिल!

0
858

राज सिंह

चंडीगढ़। भारत सरकार (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) के एम.एस.एम.ई-विकास कार्यालय, लुधियाना एवं लघु उद्योग भारती  के सहयोग से दिनांक 07.11.2024को चंडीगढ़ के उद्यमियों के लिए  जो विनिर्माण के कार्य कर रहे हैं के लिए एम.एस.एम.ई प्रतिस्पर्धात्मक लीन स्कीम पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  होटल पेलिकन चंडीगढ़ में किया गया। सर्वप्रथम अवि भसीन, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ सभी अतिथि गणों एवं एम.एस.एम.ईज़ का स्वागत किया एवं सभी से निवेदन किया की जागरूकता कार्यक्रम  को ध्यान पूर्वक सुने ताकि हम सभी इसका लाभ ले सकें। उद्योगपति नरेश कुमार ने भी अपने संबोधन से सभी की तालियां बटोरी।

श्री वज़ीर सिंह, सहायक निदेशक एम.एस.एम.ई-विकास कार्यालय, लुधियाना ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी इकाईयों को लीन स्कीम की महत्ता के बारे में जानकारी दी कि कैसे एम.एस.एम.ईज अपनी इकाईयों में 5-एस, सिक्स सिगमा कैनबैन,सिंगल मिनट्स चेंज आफ टूल & डाई, पोका योका, मिस्टेक प्रूफ़िंग, मुडा मुरा मूरी इत्यादि औजारों का उपयोग करके अपने उत्पादों की गुणवता में सुधार,रिजेक्शन मिनीमाइज करके, प्रक्रिया में सुधार लाकर  उपरोक्त नवीनतम तकनीकों को अपनाकर अपना कारोबार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बना सकते है। उन्होंने एम.एस.एम.ई कि विभिन्न स्कीमों जैसे पी.एम.एस,केंद्रीय खरीद पालिसी, एम.एस.ई-क्लस्टर विकास कार्यक्रम,जैम (GeM) जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट,आई पी आर ,इन्क्यूबेशन,,डिजाईन क्लीनिक, एवं डिलेड पेमेंट अधिनियम एवं एक्सपोर्ट संवर्धन बारे में जानकारी प्रदान की।   श्री वजीर सिंह, सहायक निदेशक एम.एस.एम.ई.-डी एफ ओ लुधियाना ने सभी उपस्थित उद्यमियों से निवेदन किया कि आपके डोर स्टेप पर बताई गई स्कीमों का लाभ ले।

श्री अशोक कुमार, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, चंडीगढ़ ने, लीन स्कीम के बारे प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इकाइयों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की एवं पंजीकरण प्रक्रिया बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। राकेश रतन अग्रवाल,सलाहकार लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने अपने संबोधन में इंड्रस्ट्रीज़ में आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया एवं एम.एस.एम. ई द्वारा करवाये गए जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निकट भविष्य में भी होने चाहिए ताकि चंडीगढ़ की उद्योगिक इकाईयां भी इनका लाभ ले सकें।

श्रीमती अनुपमा रानी, सहायक निदेशक एम एस एम ई -डी एफ ओ लुधियाना ने अपने संबोधन में उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया बारे, पी.एम.ई.जी.पी,सी.जी.टी.-एम.एस.ई  एवं पी.एम विश्वकर्मा स्कीमों बारे अवगत करवाया। तदुपरांत विभिन्न इकाइयों ने प्रश्नकाल के दौरान अपनी समस्याओं बारे चर्चा की एवं मंच पर विराजमान अधिकारियों ने संतुष्टि पूर्वक जवाब दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here