राज सिंह
चंडीगढ़ 8 अक्टूबर 2021 । शुक्रवार को कजहेडी में आम आदमी पार्टी नेता सह-प्रभारी प्रदीप छाबडा और पार्टी उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज का जादू लोगों के सिर पर चढकर बोला। इसी जादू के कारण कजहेडी गांव के दर्जनों परिवार के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होकर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामों पर भरोसा जताया। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर चंडीगढ़ में भी लोग आप से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ द्वारा कजहेड़ी में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें आप नेता मोहम्मद शकील की अगुवाई में 100 से अधिक मुस्लिम परिवार पार्टी में शामिल हो गए।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष प्रेम गर्ग, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पीपी घई और सचिव ममता कैंथ समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान आप के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को जीतने के संकल्प के साथ धीरे.धीरे आगे बढ़ रही है उसी संकल्प को और मजबूत बनाने में मोहम्म्द शीकल व उनकी टीम का बड़ा योगदान रहेगा।
वहीं अध्यक्ष प्रेम गर्ग व पार्टी उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने कहा कि जो लोग इस बार चंडीगढ नगर निगम में बदलाव चाहते हैं, जो लोग एमसी से भ्रष्टाचार खत्म करना चाहते हैं। वह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम करने की इच्छा रखते हैं। आज आम आदमी पार्टी का परिवार न सिर्फ बड़ा हो रहा है बल्कि और मजबूत हो भी रहा है। संदीप भारद्वाज ने कहा कि कहा कि शहर के लोग भाजपा की जन.विरोधी नीतियों से परेशान हो चुके हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इसलिए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार तय है।
भारद्वाज ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की 11 गांरटियों में शुमार निशुल्क व 24 घंटे साफ पानी की सप्लाई, जगह जगह फ्री वाईफाई, हाट स्पॉट, कोई नया टैक्स नही बढ़े हुए टैक्सों को वापस लेना, डार्क स्पॉट पर स्ट्रीट लाइट्स लगाना, शहर को सुरक्षित बनाने के लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाना तथा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनानाए कचरा निष्पदान के विश्वस्तरीय प्रबंध ष् हमारी प्राथमिक्ताओं में शामिल है। हमारे वालंटियर्स डोर टू डोर कैंपेन के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं तथा चुनाव जीतने के बाद सभी वादों को पूरा किया जाएगा।





















