चंडीगढ़: महिला पार्षदों ने भाजपा पर बोला हमला, कहा भ्रम न फैलाएं, सुनें 

0
1031
फाइल फोटो में बांये पार्षद रविंदर कौर गुजराल
संजीव शर्मा
(ब्यूरो चीफ)

चंडीगढ़ 19 नवंबर 2019। कांग्रेस की दो महिला पार्षदों ने भाजपा नेताओं और पार्षदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शहर की जनता को लगातार भ्रमित करने का काम चल रहा है। इन महिला पार्षदों का कहना कि एमसी की ओर से वार्ड फंड को लेकर शहर की जनता को लगातार गुमराह किया जा रहा है। उनका कहना है कि एक तरफ कहा जाता है कि पार्षद वार्ड फंड खर्च नहीं कर पा रहे है, जबकि सच्चाई यह है कि नगर निगम कंगाल हो चुका है।

पार्षद रविंदर गुजराल व शीला फूल ने क्या कहा वीडियो में सुनें

शहर के विकास के लिए एमसी के पास बजट ही नहीं है। इन दोनों महिला पार्षदों ने मेयर राजेश कालिया के उस दावे को भी हास्यास्पद बताया, जिसमें एमसी हाउस की बैठक में सभी पार्षदों को वार्ड फंड के अतिरिक्त विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने की बात कही गई है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब एमसी के पास वार्ड फंड के लिए पैसे ही नहीं हैं, तो पार्षदों को विकास के लिए एक-एक करोड़ अतिरिक्त बजट कहां से और कैसे देंगे। इस प्रकार से भाजपा लोगों को मूर्ख बनाना छोड़ दें। अब जनता बहुत कुछ जान चुकी है।
कांग्रेस की महिला पार्षद रविंदर कौर गुजराल ने पूरी बेबाकी से भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने एमसी की कंगाल बना दिया है। विकास के लिए उन्हें सिर्फ छह लाख ही मिले हैं, जबकि कई विकास कार्य अधर में है। गुजराल ने तो यहां तक कहा कि शहर की जनता को मीडिया के माध्यम से जानकारी देंगे कि बजट के अभाव में किस प्रकार से होने वाले विकास को पागल कर दिया है। वहीं शीला फूल सिंह ने भी भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि शहर की जनता को मूर्ख बनाने का काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here