हरियाणा की बाला चंडीगढ़ में बनीं मेयर, राजबाला

0
1132
चंडीगढ़ 10 जनवरी 2020. मेयर चुनाव में एक बार फिर से भाजपा ने शुक्रवार को शहर में झंडा गाड़ दिया है। पार्टी के अंदर अंतर्कलह के बावजूद भाजपा के तीनों उम्मीदवार विजयी हो गए। इसमें मेयर के तौर पर राजबाला मलिक, सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा और डिप्टी मेयर के लिए जगतार जग्गा निर्वाचित हुए। वहीं कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार मेयर के लिए गुरबख्स रावत, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए शीलाफूल सिंह और डिप्टी मेयर की उम्मीदवार रविंदर कौर गुजराल पूर्वानुमान की तरह ही पराजित हो गए। इस मेयर चुनाव में सबसे बड़ी खासियत यह रही कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एकजुट रहे। तीनों पदों के चुनाव में एक भी क्रॉस वोटिंग नहीं हुर्इं।
जीत में वोटों का अंतर 
आज हुए चुनाव में भाजपा की मेयर उम्मीदवार राजबाला मलिक को कुल 27 वोटों में 22 वोटें मिली, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वि गुरबख्श रावत को 5 वोटें ही मिली। सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा उम्मीदवार रविकांत शर्मा को भी 22 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वि शीलाफूल सिंह को 5 वोटें मिली, जबकि डिप्टी मेयर के लिए भाजपा उम्मीदवार को भी 22 वोटें मिली और उनके निकटतम को सिर्फ 5 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार भाजपा के तीनों ही उम्मीदवार मेयर राजबाला मलिक, सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा और डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा निर्वाचित हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here