चंडीगढ 27 DEC 2020। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को जब यह पता चला कि सेक्टर-22 में बिजवारा सब्जी मार्किट के निकट पेट्रोल पंप के साथ वर्मी कंपोस्ट प्लानंट का निर्माण किया जा रहा है। तभी छाबड़ा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच कर उन्होंने प्लांट का काम रूकवा दिया। इस दौरान एमसी के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाज़ी की। साथ ही एमसी को चेतावनी दी कि यदि काम को यहां से पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। आंदोलनों और प्रदर्शनों का दौर शुरू हो जाएगा।
वर्मी कंपोस्ट प्लानंट का काम रुकवाने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा ने साफ कर दिया किया किसी भी सूरत में यहां प्लांट नहीं लगने देंगे। क्योंकि प्लांट में काफी मात्रा में सूखे पत्ते डाले जाएंगे। यदि किसी प्रकार से प्लांट में जमा होने वाले सूखे पत्तों में आग लग गई तो यहां बड़ा धमाका हो सकता है। आसपास के इलाके में तबाही मच सकती है। क्योंकि पास में पैटोल पंप है।
मौके पर मौजूद लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि सोमवार को एमसी कमिश्नर से स्थिति से अवगत कराएंगे। ताकि इस प्लांट की जगह को बदला जा सके। वहीं मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता राकेश गर्ग ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट प्लानंट यहां बिलकुल न लगे, यदि कोई अनहोनी हो गई तो इसका ख़ामियाज़ा रिहायशी इलाके के हजारों लोगों को भुगतना पडेगा।
























