दिल्ली/चंडीगढ़ 23 अगस्त 2020. दिल्ली सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से होने वाली है। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी अपने पद से इस्तीफ़ा दे सकती हैं।
संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में उन नेताओं की चिट्ठी पर भी गंभीरता से चर्चा हो सकती है, जिसमें पार्टी के अंदर उपर से लेकर नीचे तक बदलाव के बारे में लिखा गया है। बताना जरूरी है कि चिट्ठी लिखने वालों में कुछ बुजुर्ग नेता शामिल हैं।
संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में उन नेताओं की चिट्ठी पर भी गंभीरता से चर्चा हो सकती है, जिसमें पार्टी के अंदर उपर से लेकर नीचे तक बदलाव के बारे में लिखा गया है। बताना जरूरी है कि चिट्ठी लिखने वालों में कुछ बुजुर्ग नेता शामिल हैं।
सूत्रों अनुसार इस चिट्ठी में पार्टी के कमजोर होने, पार्टी वर्करों के हतोत्साहित होने, पार्टी में
सीडब्ल्यूसी सहित संगठनात्मक चुनाव कराने के अलावा देश को खतरे में होने की बात लिखी गई है।
संभावना यह भी जताई जा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व में काफी संख्या में फेर बदल भी की जा सकती है। सूत्रों के दावे की मानें तो पंजाब और चंडीगढ की प्रभारी आशा कुमारी भी हटाई जा सकती हैं। इसके अलावा हरियाणा में भी नए प्रभारी लगाने की तैयारी भी की जा रही है। कई आउट डेटेड नेता किनारे लगाए जा सकते हैं।
सीडब्ल्यूसी सहित संगठनात्मक चुनाव कराने के अलावा देश को खतरे में होने की बात लिखी गई है।संभावना यह भी जताई जा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व में काफी संख्या में फेर बदल भी की जा सकती है। सूत्रों के दावे की मानें तो पंजाब और चंडीगढ की प्रभारी आशा कुमारी भी हटाई जा सकती हैं। इसके अलावा हरियाणा में भी नए प्रभारी लगाने की तैयारी भी की जा रही है। कई आउट डेटेड नेता किनारे लगाए जा सकते हैं।























