युवा नेता अवि भसीन का संजय टंडन की जय-जय

0
1241
राज सिंह
चंडीगढ़ 4 जून 2020: भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के इंस्ट्रियल सेल ने पिछले दो वर्षो में शहर के उद्योगों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं यहां तक कि कोविड़ 19 के अंतर्गत भी उद्योगों में उमड़ी विभिन्न समस्याओं को बखूबी हल किया गया है। फिर चाहे वह रोजगार की ही समस्या क्यों न हो, सेल ने अपने दायित्व का निर्वाह पूरी लगन व मेहनत के साथ निभाया है। यह बात भाजपा के इंस्ट्रियल सेल ने भाजपा, चंडीगढ़ के स्टेट कंवीनर अवि भसीन ने कही। इस दौरान अवि भसीन ने एक ओर जहां पूर्व भाजपा, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को भाजपा इंस्ट्रियल सेल के दो वर्ष पूरे होने पर धन्यवाद पत्र देकर आभार प्रकट किया वहीं दूसरी ओर शहर के उद्योगपतियों को बधाई भी दी।
अवि भसीन जो कि चंडीगढ़ यूथ इंस्ट्रियल एसोसियेशन के संस्थापक व सलाहकार तथा लघु उद्योग भारती, चंडीगढ के उपाध्यक्ष तथा चंडीगढ़ बिजनेस काउन्सिल  के कार्यकारी सदस्य भी हैं, ने बताया की 4 जून 2018 को भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने भाजपा, चंडीगढ़ के इस्ट्रियल सेल की स्थापना की थी तथा उनकी दूरगामी दृष्टि और सही मार्ग दर्शन से आज भाजपा, चंडीगढ़ का इस्ट्रियल सेल आज शहर के उद्योगपतियों के बीच एक विश्वास प्रकोष्ठ (सेल) बनकर उभरा है जहां सभी समस्याओं पर एकजुट होकर विचार विमर्श कर हल निकाला जाता है। यह सभी संजय टंडन के मूल्यवान योगदान के साथ ही संभव हुआ है।

उन्होनें बताया कि वर्तमान भाजपा, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने भी इंस्ट्रियल सेल के विभिन्न कार्यो मेे अहम् भूमिका निभाई है। अवि भसीन ने बताया कि इंस्ट्रियल सेल ने उद्योगपतियो के समक्ष अपनी विश्वसनीयता साबित की है और इंस्ट्रियल सेल ने उद्योगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष समय समय पर रखा है और इनका निवारण कर शहर के उद्योगों को नई गति दी है और भविष्य में भी वे उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here