भगवान बालमिकि शोभा यात्रा कमेटी चंडीगढ एम.सी के 68 लाख के नोटिस के खिलाफ एससी कमीशन से करेगी शिकायत
चंडीगढ़ 5 जनवरी 2020। राम दरबार फेस -1 में स्थित बाल्मीकि मंदिर में भगवान बालमीकि शोभा यात्रा कमेटी दवारा बालमीकि समाज व अन्य समाज की मीटींग की गई। मीटींग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निगम कमीशनर द्वारा गुरचरण सिंह को भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा के एवज में 68 लाख जुर्माने का नोटिस दिया गया और उन्हे नौकरी से निष्कासन करने की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की गई जल्द से जल्द नोटिस को वापस लिया जाए और गुरु चरण की बहाली की जाए।
बैठक भगवान बालमीकि शोभा यात्रा कमेटी गीता राम चौधरी की अधयकक्षता में की गई व बालमीकि समाज के प्रति प्रशासन के दुर व्यवहार व शोषण के विरुद्ध कारवाई के लिए के.पी गहलोत, कुलदीप ढिलोढ व विजय लाहौरा इतयादि सदस्यों समेत एक 21 मैंबरीय आपातकालीन कमेटी का गठन किया गया।
बालमीकि समाज में काफी रोष दिखाई दिया व आपातकालीन कमेटी ने एम .सी के इस नोटिस के खिलाफ एस.सी कमीशन में शिकायत दरज करवाने का निर्णय लिया। बालमीकि समाज ने रोष परकट करते हुए कहा कि बालमीकि समाज के महापौर राजेश कालिया के होते हुए भी नगर निगम कमीशनर के.के.यादव दवारा बालमीकि समाज पर यह कारवाई निंदनीय है और अगर जलद ही प्रशासन इस नोटिस को वापिस लिया व गुरचरण सिंह की नौकरी वापिस न की गई तो बालमीकि समाज कमीशनर व महापौर के विरूध मोरचा खोलेगा व समय आने पर पूरा बालमीकि समाज महापौर राजेश कालिया का समाज से बहिषकार करेगा।























