चंडीगढ़ 9 जनवरी 2020. *कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने* पांच साल होने पर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि इन पांच सालों में सभी का अपार स्नेह मिला। आशा कुमारी,इंचार्ज चंडीगढ़ AICC, शकील अहमद, हरीश चौधरी व सभी नेताओं के सहयोग से व पांच सालों में *पवन कुमार बंसल* ने मुझे *संयम,समझ,हिम्मत* और हमेशा उम्मीद रखकर कार्य करने का *मूल मंत्र* दिया जो कि हर पल अग्रसर होने का रास्ता दिखाता रहा।

*राजनैतिक संघर्षमयी स्तिथि में चंडीगढ़ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं व आप सब ने पार्टी और मेरे प्रति अपनी *सकारात्मक दृष्टि* रखी जिसकी वजह से पार्टी के प्रति सब तटस्थ रहे। कभी गर्मी की तपिश, तो कभी बारिश तो कभी ठंड में आप और हम हर ढंग से *चंडीगढ़ की जनता के लिए पूरे पांच साल आवाज़ उठाते रहे*। मैने अपने जीवन मे हमेशा *पंडित जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी और कांग्रेस के पदचिन्हों* पर चला और यही मेरे जीवन के आदर्श है।आप और हमने हमेशा अपनी आवाज़ बुलंद की लेकिन मौजूदा सत्ता में बैठे हुक्मरानों ने आवाज़ बन्द करने की कोशिश की ,हम *फिर भी लड़ते रहे और आगे भी लड़ेंगे* क्योंकि जनता की आवाज देश की आवाज़ होती है।
इन पांच सालों में मैने पवन बंसल एवं आप सभी के सहयोग से पार्टी के कार्य को उत्साह, उमंग एवं पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस उज्जवल भविष्य के लिए किया। लोगों का भरोसा और कांग्रेस के सिद्धांतों और सेवा भाव का आदर्श अपनाते हुए हमेशा उम्मीदों की रोशनी बनाई रखी। *संघर्ष जीवन की कसौटी है और अंत मे समस्याओं का निवारण भी करती है* इसी मन्त्र पर आप लोगों के सहयोग से आज मैं पांच साल पूरा किया हूँ और *पार्टी के नेतृत्व का जो भी आदेश होगा* उसकी आगे *पालना करता* रहूँगा। फिर से हम सबकी *आने वाली सुबह प्रकाशमान और सुहानी होगी*।






















