पहली बार औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में मनाया गणतंत्र दिवस – भस

0
1035
पहली बार औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में मनाया गणतंत्र दिवस - भसीन
पहली बार औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में मनाया गणतंत्र दिवस - भसीन

चंडीगढ़, 27 जनवरी 2019 – गणतंत्र दिवस भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक हैं जिसे 26 जनवरी के दिन पूरे देशभर में काफी जोश और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यह वह दिन है जब भारत में गणतंत्र और संविधान की स्थापना हुई थी। यही कारण है कि इस दिन को हमारे देश में आत्मगौरव तथा सम्मान से भी जोड़ा जाता है।

इसी उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन के नेतृत्व में पहली बार चण्डीढ़ औद्योगिक क्षेत्र के फेस 2 में शेड नम्बर 410 के सामने वाले पार्क में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने बताया कि इंडस्ट्री शेड वेल्फेयर एसोसिएशन, इंडस्ट्रीयल सर्विस प्रवाइडर एसोसिएशन, लद्यु उद्योग भारती चण्डीगढ़, चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन (सिया), चेम्बर अव इंडस्ट्रीज फर्निचर एसोसिएशन के सहयोग से भाजपा के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ द्वारा गणतंत्र के पावन दिवस पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम मनाया गया।

इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र के समस्त उद्योगपति व कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब भाजपा ने सभी एसोसिएशन के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी सांझी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here