चंडीगढ़ 1 FEB 2021, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट वरिष्ठ एडवोकेट पंकज गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार निम्नवर्ग और मध्यमवर्ग के लोगों ने कोरोना काल में अपने आय के स्त्रोत खोए थे, उन्हें उम्मीद थी कि बजट उनके लिए राहत लेकर आएगा। परंतु नए बजट में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। न तो इनकम टैक्स कि दरें घटाई गईं और न ही कर.मुक्त आय की सीमा बढ़ाई गई। 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशन.धारियों को जरूर कुछ राहत दी गई कि उन्हें टैक्स रिटर्न नहीं भरनी पड़ेगी परंतु साथ ही यह भी जोड़ दिया गया कि उन्हें किसी और स्त्रोत से आय न हो। पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस लगा दिया गया। यह सेस पेट्रोलियम कंपनियों पर लगाया गया है जिसे पूरा करने के लिए कंपनियां शीघ्र ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ायेंगी। बजट में ऐसा भी कुछ नजर नहीं आया जिससे महंगाई दर कम हो और रोजगार के अवसर बढ़ें। कुल मिलाकर बजट लोगों की आशाओं पर खरा नहीं उतरा।


























