चंडीगढ़: 35 करोड़ से रेलवे स्टेशन पर बनेगा चार मंजिला इमारत

0
1123
चंडीगढ़ 13 नवम्बर 2019 । शहर के रेलवे स्टेशन पर अब बड़ा बदलाव होने वाला है।
चंडीगढ़ 13 नवम्बर 2019 । शहर के रेलवे स्टेशन पर अब बड़ा बदलाव होने वाला है। बुधवार को एक प्रेस कॉप्रेस के दौरान नार्दन रेलवे के जीएम टीपी सिंह ने दी बताया कि 135 करोड़ रुपये से चार मंजिला इमारत तैयार की जाएगी। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की 11 एकड़ जमीन पर कामर्शियल हब तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस 11 एकड़ जमीन पर बनने वाले कामर्शियल हब से पहले यहां बने रेलवे के 11 अफसरों के मकान और डिस्पेंसरी को यहां से शिफ्ट किया जाएगा। इसी क्रम में बताया कि रेलवे की टीम ने जिस जगह पर यह कामर्शियल हब बनना है, वहां का दौरा किया गया। रिक्वेस्ट फारॅ क्वालिफिकेशन (आरएफक्यू) के तहत अब तक 7 कंपनियों ने कामर्शियल हब के टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन 7 कंपनियों में से अदानी ग्रुप, मलेशिया की कंपनी डीएमआई, प्रोजोन, कल्पतरु, जीएमआर, मोंटे कार्लो और अग्रवाल प्लाजा शामिल हैं।
मार्च 2020 तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 11 एकड़ में बनने वाले कामर्शियल हब के लिए कंपनी फाइनल कर टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। टेंडर फाइनल होने के बाद इस 11 एकड़ जमीन पर संबंधित कंपनी होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और हॉस्पिटल व अन्य प्रोजेक्ट का निर्माण कर सकती है। लेकिन कंपनी को किसी भी प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए नक्शा आदि की अप्रूवल रेलवे से लेनी होगी। किसी एक कंपनी को कामर्शियल हब डेवलप करने के लिए मौलीजागरां की तरफ 25 लाख स्कवेयर फीट बिल्टअप एरिया दिया जाएगा। यहां कंपनी यहां पर कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल एरिया डवलप करेगी। यहां शॉपिंग मॉल, कॉमर्शियल स्पेस में आॅफिसेस, सिनेमा हॉल आदि बनाए जाएंगे। इसके अलावा रेजिडेंशियल एरिया में 1200 फ्लैट बनाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here