चंडीगढ़ 17 NOV 2019 । युवा कांग्रेस की ओर से भाजपा की कार्यशैली और सोनिया गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जब सेक्टर-35 से भाजपा कार्यालय कमलम् का घेराव करने जब बढ़ रहे थे। तभी भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने सेक्टर-35 के लाल बत्ती के आगे बैरियर लगाकर रोक दिया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष लव कुमार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गाँधी परिवार से सुरक्षा हटाना भाजपा की ओछी राजनीत है।
गाँधी परिवार देश को आजादी से लेकर और स्वर्गीय इंदिरा गाँधी, स्वर्गीय राजीव गाँधी के बलिदान से कांग्रेस की पहचान है। इस प्रकार से उनके परिवार की सुरक्षा हटाना उनकी जान के साथ खिलवाड़ तो है ही साथ ही कांग्रेस को कमजोर करने की भाजपा की चाल है। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबरा, प्रदेश महामंत्री शशि शंकर तिवारी, जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गापी, जितेंद्र यादव, सेल इंचार्ज नीरज प्रजापति, मोहम्मद सादिक, संजीत चौधरी, सैनकी शर्मा, आशीष गजनवी, जानू मलिक इत्यादि काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।
इससे पहले कांग्रेस भवन में 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर कीर्तन शबद के अलावा लंगर का आयोजन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, पवन बंसल, सुभाष चावला, जन्नत जहां, अनवार उलहक के अलावा अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।























